तरनतारन, 03 नवंबर 2025: पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां से रोड शो की शुरुआत की। मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में जनता से वोट मांगे। रोड शो के दौरान हरमीत सिंह समेत कई आप कार्यकर्ता उनके साथ थे।
मान ने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को झाड़ू के चिह्न पर वोट देकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि इससे तरनतारन को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकेगा। सरकार ने सत्ता संभालते ही सभी वादों पर अमल शुरू कर दिया है।
इस मौके पर महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। मान ने वचन दिया कि अगले पांच सालों में सभी वादे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को 1000 रुपये की मासिक सहायता देने की बारी है। अगले बजट में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी। सरकार ने जो गारंटियां दी थीं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने लोगों के बिजली बिल माफ किए, युवाओं को नौकरियां दीं और स्कूलों की व्यवस्था को मजबूत बनाया। इलाका पहले कई मुश्किल दौर से गुजरा है। अब विकास का समय आ गया है। उन्होंने भावुक होकर कहा, “अगर किसी घर के एक बच्चे को नौकरी मिल जाती है, तो पूरे परिवार का माहौल बदल जाता है।”
ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव: CM मान ने की घोषणा, हरमीत सिंह संधू को मिला AAP टिकट