तारिक रहमान ने की पहली प्रेस वार्ता, भारत से संबंधों पर दिया ये जवाब

by Manu
मोदी तारिक रहमान

ढाक, 14 फ़रवरी 2026: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान ने शनिवार को लंबे समय बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता की। चुनाव में भारी जीत के बाद यह उनकी पहली बड़ी मीडिया बातचीत थी। वार्ता में भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पूछे गए सवाल पर तारिक रहमान ने एक लाइन में साफ जवाब दिया।

एक पत्रकार ने पूछा कि आप भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को आगे किस तरह बढ़ाना चाहेंगे? तारिक रहमान ने कहा- “हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग प्रथम हैं। इसलिए बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए जो बेहतर होगा उसी अनुसार हमारी विदेश नीति तय होगी।”

वही, एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि भारत-पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों में बीएनपी सरकार किस तरह संतुलन बनाएगी? इस सवाल पर तारिक रहमान ने जवाब टालते हुए कहा कि “इसका उत्तर पहले ही दिया जा चुका है।” उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया और सवाल को आगे नहीं बढ़ने दिया।

ये भी देखे: बांग्लादेश चुनाव में BNP की भारी जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात

You may also like