तमिलनाडु में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR में 7.4 लाख से ज्यादा नाम कटे

by Manu
तमिलनाडु SIR

चेन्नई, 23 फरवरी 2026: तमिलनाडु में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार 23 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस रिवीजन में बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट से कुल 7 लाख 40 हजार 720 नाम हटा दिए गए हैं। एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाता रजिस्टर्ड थे। नाम कटने के बाद अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 67 लाख 7 हजार 380 रह गई है।

चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हटाए गए नामों में सबसे बड़ा हिस्सा मृत मतदाताओं का है। इसके अलावा डुप्लिकेट एंट्री गैर-निवासी मतदाता और अन्य तकनीकी कारणों से भी नाम हटाए गए।

पात्र मतदाताओं के लिए राहत की बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि जिनके नाम गलती से कट गए हैं वे फॉर्म-6 भरकर तुरंत दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा 12 लाख 43 हजार 363 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके नाम में गलतियां या असंगतियां पाई गई हैं। इन लोगों को निर्धारित समय के भीतर जरूरी दस्तावेज और सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट जमा करने होंगे ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में बरकरार रहे।

ये भी देखे: तमिलनाडु और गुजरात में SIR के पहले चरण की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, लाखों नाम हटे

You may also like