नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026: तमिलनाडु में राज्यपाल आर एन रवि विधानसभा के पहले सत्र के उद्घाटन पर राज्यपाल ने अपना पारंपरिक अभिभाषण दिए बिना ही सदन से बाहर चले गए। वजह राष्ट्रगान को उचित सम्मान न मिलना बताया है।
सत्र की शुरुआत में राज्य गान ‘तमिल थाई वाझ्थु’ बजाया गया। राज्यपाल ने तमिल एंथम के तुरंत बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की। विधानसभा स्पीकर एम अप्पावु ने इस मांग को ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर राज्यपाल ने सदन को संबोधित किए बिना वॉकआउट कर दिया।
राज्यपाल ने सदन में संक्षिप्त बयान दिया। उन्होंने कहा “मुझे बहुत दुख है कि राष्ट्रीय गान को सम्मान नहीं दिया जा रहा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे संबोधन में बाधा डाली गई। मैं अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह वाकिफ हूं लेकिन राष्ट्रगान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।”
राज भवन (लोक भवन) ने प्रेस रिलीज जारी कर घटना की जानकारी दी। इसमें आरोप लगाया गया कि राज्यपाल का माइक बार-बार बंद किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
ये भी देखे: तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल