नई दिल्ली,09 जुलाई,2025: सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर आज दिल्ली में बैठक शुरू हो चुकी है। जानकारी के लिए आपको बतादें की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में बैठक शुरू की गई है। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली श्रम शक्ति भवन में पहुँचे हैं।
इस मुद्दे पर अब तक हो चुकी 3 बैठकें
इस मुद्दे पर 3 बैठकें हो चुकी है, लेकिन किसी भी बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की पहली बैठक18 अगस्त 2020 को हुई थी, जबकि दूसरी 14 अक्टूबर 2022 और तीसरी बैठक चार जनवरी 2023 को हुई थी। नए जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुआई में यह उनकी पहली मीटिंग होगी। इससे पहले की बैठकें में कोई हल निकलकर नहीं आया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
212 किलोमीटर लंबी इस नहर में हरियाणा का 92 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है, जबकि पंजाब के 122 किलोमीटर हिस्से का निर्माण अब तक अधूरा है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2002 में हरियाणा के पक्ष में फैसला सुनाया था और पंजाब को नहर निर्माण का आदेश दिया था, लेकिन 2004 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में कानून पास कर 1981 के समझौते को रद्द कर दिया था।
यह भी पढ़े: हरियाणा में इस पौधे की रोपाई पर लगी रोक, वन विभाग ने जारी किए निर्देश