बिहार के 43वें राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, शपथ ग्रहण में नीतीश मौजूद

by Manu
सैयद अता हसनैन

पटना, 14 मार्च 2026: सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वे राज्य के 43वें राज्यपाल होंगे। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी भूमिका खासतौर पर चर्चित रही है। उन्होंने सेना के कई उच्च पदों पर कार्य किया और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी समझ मानी जाती है।

ये भी देखे: बिहार राजनीति में हलचल, नीतीश कुमार ने शाम 5 बजे जेडीयू नेताओं की बुलाई बैठक

You may also like