सूर्यकुमार यादव का दिल जीतने वाला ऐलान, एशिया कप 2025 की मैच फीस भारतीय सेना को करेंगे दान

by Manu
सूर्यकुमार यादव

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2025: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के ठीक बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के कदम ने फैंस के दिलों को छू लिया। पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद सूर्या ने अपनी सारी मैच फीस दान करने का ऐलान कर दिया।

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस टूर्नामेंट की मेरी पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए परिवारों की मदद के लिए दान कर रहा हूं। आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर T20 मैच के लिए 4 लाख रुपये फीस मिलती है, और सूर्या ने 7 मैच खेले, यानी कुल 28 लाख रुपये का दान।

आपको बता दे कि, फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। जो टूर्नामेंट में पड़ोसी टीम के खिलाफ उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

ये भी देखे: IND vs PAK Final: भारत ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, तो ट्रॉफी लेकर भागे नकवी

You may also like