सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक गुरु बापू आसाराम को दी राहत

चिकित्सा के आधार पर दी अंतरिम जमानत

by TheUnmuteHindi
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक गुरु बापू आसाराम को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक गुरु बापू आसाराम को दी राहत
चिकित्सा के आधार पर दी अंतरिम जमानत
नई दिल्ली, 7 जनवरी : लोकप्रिय धार्मिक गुरु आसाराम बापू को आज उस समय बड़ी राहत मिली, जब उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। बता दें कि 2013 के दुष्कर्म मामले में बाबा आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मिली है। अदालत ने निर्देश दिया कि अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेगे और अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे। कोर्ट ने उन्हें 15 मार्च तक के लिए यह अतंरिम जमानत दी है। बता दें, अगस्त 2013 में दिल्ली पुलिस ने आसाराम बापू के खिलाफ उनके जोधपुर आश्रम में 16 वर्षीय लडक़ी के साथ बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जोधपुर की एक विशेष एससी/एसटी अदालत ने यौन उत्पीडऩ मामले में आसाराम बापू को दोषी ठहराया था। वह 31 अगस्त 2013 से जेल में है और आसाराम बापू पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे।
2018 में ठहराया था दोषी
जानकारी के अनुसार अप्रैल 2018 में आसाराम बापू को राजस्थान के जोधपुर में 16 वर्षीय लडक़ी के साथ बलात्कार करने का भी दोषी ठहराया गया था। जोधपुर और गांधीनगर में बलात्कार के दोनों मामले 2013 में दर्ज किए गए थे। सजा से पहले आसाराम बापू एक लोकप्रिय धार्मिक गुरु थे। उसके बाद उन्हें अब यह अंतरिम जमानत मिली है।

You may also like