धरती पर जल्द लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

by TheUnmuteHindi
धरती पर जल्द लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

नई दिल्ली, 17 मार्च – भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अभी वापस लाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष में नौ महीनों से फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को धरती पर लौटेंगे। नासा ने इस वापसी को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले वर्ष 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल से अंतरिक्ष गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उनका मिशन आठ दिन से बढक़र नौ महीने लंबा हो गया। नासा ने सुनीता विलियम्स की 19 मार्च से पहले धरती पर वापस की नहीं आएंगे, नासा ने पुष्टि की है।

तकनीकी समस्याओं के कारण फंस गए थे

बता दें कि विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में के मिशन पर गए थे, जो आठ दिन का था, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण वो वहीं फंस गए। अंतरिक्ष में लंबी अवधि बिताने के बाद पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में ढलना अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, वजनहीनता के कारण शरीर की कई क्षमताएं प्रभावित होती हैं, जिससे लौटने पर मतली, चक्कर, चलने में दिक्कत और ‘बेबी फीट’ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

You may also like