सुल्तानपुर लोधी में कल 4 नवंबर को छुट्टी, नगर कीर्तन को देखते हुए डीसी का फैसला

by Manu
छुट्टी

चंडीगढ़, 03 नवंबर 2025: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर निकाले जा रहे भव्य नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 4 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में छुट्टी घोषित कर दी है। यह अवकाश केवल सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन तक सीमित रहेगा, जहां सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि उत्सव की रौनक बनाए रखने और लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि 4 नवंबर को अवकाश का पालन करें।

ये भी देखे: मंडी में सैर उत्सव के लिए 16 सितंबर को स्थानीय अवकाश, सभी उपमंडलों में रहेगी छुट्टी

You may also like