सुखबीर सिंह बादल का बड़ा ऐलान, 2027 पंजाब चुनाव में गिद्दड़बाहा सीट से लड़ेंगे

by Manu
सुखबीर सिंह बादल

गिद्दड़बाहा, 09 दिसंबर 2025: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में गिद्दड़बाहा हलके से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गिद्दड़बाहा एक समय अकाली दल का गढ़ रहा है। लेकिन पिछले तीन विधानसभा चुनावों और एक उपचुनाव में पार्टी यहां हार चुकी है। सुखबीर का यह कदम पार्टी को नई ऊर्जा दे सकता है।

सुखबीर ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की 98वीं जयंती पर बठिंडा के बादल गांव में कार्यक्रम के बाद गिद्दड़बाहा पहुंचकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय 2027 में उनका चुनावी दफ्तर बनेगा। कार्यकर्ताओं के सवाल पर सुखबीर ने कहा। गिद्दड़बाहा के लोग लंबे समय से मेरी उम्मीदवारी की मांग कर रहे थे। मैं जनभावना का सम्मान करता हूं। मैं यहां से चुनाव लड़ूंगा।

सुखबीर ने संकेत दिया कि गिद्दड़बाहा के अलावा वे एक और सीट से भी मैदान में उतर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह लंबी या जलालाबाद हो सकती है। गिद्दड़बाहा से सुखबीर के पिता प्रकाश सिंह बादल ने 1969 से 1985 तक पांच लगातार जीत हासिल की थी। बाद में उनके भतीजे मनप्रीत सिंह बादल ने 1995 से 2007 तक चार बार यह सीट जीती।

ये भी देखे: लैंड पूलिंग पॉलिसी पर सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा, कहा- ”किसानों और उनकी जमीन के बीच गहरा नाता”

You may also like