SAD New President: शिरोमणि अकाली दल को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया।
अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया है। इस दौरान सुखबीर बादल के नाम की घोषणा के साथ-साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और नई वर्किंग कमेटी का गठन भी किया गया।
सुखबीर सिंह बादल, SAD के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। उन्होंने 2008 में पहली बार पार्टी की कमान संभाली थी और तब से नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में पार्टी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, जहां SAD को भारी हार झेलनी पड़ी।
ये भी देखे: विनेश फोगाट ने 4 करोड़ कैश और प्लॉट दोनों विकल्प चुना, अब असमंजस में हरियाणा सरकार