श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पटियाला के विद्यार्थियों ने मनाया विदाई समारोह

by TheUnmuteHindi
श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पटियाला के विद्यार्थियों ने मनाया विदाई समारोह

श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पटियाला के विद्यार्थियों ने मनाया विदाई समारोह
पटियाला, 10 फरवरी : श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, पटियाला ने सैशन 2024- 25 के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दिल्ली प्लाजा में अपने सीनियर साथियों को आनंदमई विदाई देने के लिए समागम का आयोजन किया। इस समागम की शुरुआत माननीय मुख्य मेहमान श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जगजीत सिंह दर्दी, डायरैक्टर मैडम सरदारनी जसविन्दर कौर दर्दी और स्कूल के प्रिंसिपल मैडम डा. कंवलजीत कौर के स्वागती भाषण के साथ हुई, जिन्होंने हमेशा की तरह विद्यार्थियों को प्रेरित किया, जिससे विद्यार्थी अपनी काबलियत को उभारने और शिक्षा के क्षेत्र में अन्य पुलांघे उठा सके। विद्यार्थियों ने स्कूल में बिताए सालों की यादों को ताजा करते हुए गीत गाए। जूनियर विद्यार्थियों द्वारा किये गए डांस प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधक ने अपने प्यारे विद्यार्थियों को अलविदा दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आखिर में मुख्य मेहमानों की तरफ से मिस्टर और मिस एस.जी.एच.पी. एस चुने गए, जिनमें जीवनजोत सिंह मिस्टर एस.जी.एच.पी.एस और हरवीन कौर ने मिस एस.जी.एच.पी.एस का खिताब अपने नाम किया। इस तरह यह विदाई समारोह थोड़ी भावुक मिलनी और बहुत सी नई उम्मीदों के साथ यादगारी हो निपटा।

You may also like