बाढ़ों के बचाव के लिए बरसातों से पहले पुख्ता प्रबंध किए जाएं : डॉ. प्रीति यादव

by TheUnmuteHindi
बाढ़ों के बचाव के लिए बरसातों से पहले पुख्ता प्रबंध किए जाएं : डॉ. प्रीति यादव

पटियाला, 4 अप्रैल : आगामी मानसून मौसम को मुख्य रखते हुए बाढ़ के बचाव के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने समूह विभागों के साथ मीटिंग करते आदेश दिए कि बरसातों से पहले पहले सभी पुख्ता प्रबंध होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज विभाग और अन्य विभागों की रिपोर्ट रोजाना की डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचनी यकीनी बनाई जाये। उन्होंने कहा कि किसी काम में कोई लापरवाी ना की जाए और समूह अधिकारी सभी कामों की निगरानी खुद करें।

डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि पिछले साल दौरान जिन क्षेत्रों में बरसातों के मौसम दौरान बाढ़ आई थे, उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर कार्य किया जाए। उन्होने गांवों में र सब डिवीजन स्तर पर फल्ड कंट्रोल रूम स्थातिप करने की हिदायत की। डिप्टी कमिश्नर ने जल निकास, सिंचाई, लोक निर्माण, मंडी बोर्ड, जल स्पलाई और सिवरेज बोर्ड, स्थानीय सरकारें समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए बनाई योजना की समीक्षा करते कहा कि संभावित बाढ़े वाले संवेदनशील स्थानों व नीचले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्य योजना और काम किया जाये। डॉ. प्रीति यादव ने सेहत व खुराक और सिवल सप्लाईज, लोक निर्माण विभाग, ( बी. एंड. आर) और अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आफत प्रबंधन योजना और चर्चा भी की। इस के अलावा पुलियों, नहरों, नालों और तालाबों आदि की साफ सफाई, निर्विघ्न स्पलाई; सडक़ों का रोड मेप तैयार करने को भी कहा। इस मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ईशा सिंगल ( शहरी और ग्रामीण विकास), जिला माल अफसर नवदीप सिंह के अलावा अन्य शामिल थे।

You may also like