3
जौनपुर, 21 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 8 पुलिसकर्मियों को SSP कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
इन्हें किया गया निलंबित
– मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव
– मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव
– मुख्य आरक्षी मनोज कुमार
– आरक्षी रवि वालियान
– आरक्षी जितेंद्र कुमार यादव
– आरक्षी नवीन सिंह
– आरक्षी विशाल यादव
– अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। SSP कुंवर अनुपम सिंह ने इसकी जांच के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है।
ये भी देखे: योगी सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को किया निलंबित, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा