Hormuz Strait: ईरान युद्ध के बीच फंसा भारतीय जहाज ‘जग वसंत’ सुरक्षित पहुंचा गुजरात

by Manu
जग वसंत

चंडीगढ़, 27 मार्च 2026: ईरान-इजराइल युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही बाधित होने के कारण कई दिनों से फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘जग वसंत’ शुक्रवार सुबह गुजरात के बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया है।

यह जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल था जो पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में फंस गए थे। ईरान द्वारा होर्मुज को आंशिक रूप से बाधित करने के कारण पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, बीते सोमवार को ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ नाम के दोनों भारतीय जहाजों को ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था। दोनों जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया।

‘जग वसंत’ जहाज पर 33 भारतीय नाविक सवार हैं, जबकि ‘पाइन गैस’ पर 27 भारतीय नाविक हैं। दोनों जहाजों पर कुल 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी गैस भरी हुई है।

ये भी देखे: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, भारत की ऊर्जा आपूर्ति बरकरार

You may also like