सीजफायर के ऐलान के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2600 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,900 के पार

by Manu
शेयर बाजार

चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज बुधवार (8 अप्रैल) को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

सेंसेक्स 2600 अंक (3.50%) की छलांग लगाकर 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) ऊपर चढ़कर 23,900 के पार पहुंच गया है।

आज सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर में देखी जा रही है।
निफ्टी का ऑटो इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% ऊपर है। सरकारी बैंकों का इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी है। FMCG और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 2% से अधिक ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

40 दिन से जारी अमेरिका-ईरान युद्ध पर पाकिस्तान-चीन की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जताई है।

समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे। साथ ही ईरानी सेना की मदद से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी देखे: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 189 अंक ऊपर

You may also like