भाजपा के नेता का बयान, नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग

by Manu
नीतीश कुमार

पटना, 10 अप्रैल: बिहार विधानसभा चुनाव का असर अब दिखने लगा है, अब राजनीतिक बयानबाजी बढ़ती जा रही है। इस बीच भाजपा से नाराज चल रहे पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी मांग कर दी है, उन्होंने नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है।  जिसने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

उन्होंने मांग की है कि नीतीश कुमार को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। अश्विनी चौबे ने कहा कि देश के पीएम मोदी हैं, जबकि बिहार में राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें सीएम बने 20 साल हो गए हैं, यानी नीतीश कुमार की हैसियत अब सीएम से भी बड़ी हो गई है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी की जोड़ी देश को दिशा दे रही है। एनडीए का लक्ष्य बिहार में 2025 का चुनाव जीतना है और मुझे लगता है कि बिहार चाहता है कि नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए।

जेडीयू नेता अभिषेक झा ने उप प्रधानमंत्री वाले बयान पर कहा कि सभी को बोलने की आजादी है। अश्विनी चौबे ने अपनी बात कह दी है, लेकिन बिहार की जनता को नीतीश कुमार का चेहरा पसंद है।

उन्होंने बिहार के लोगों की सेवा की है। बिहार की जनता फिर से नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट करेगी और नीतीश कुमार बिहार चुनाव में एनडीए का नेतृत्व करेंगे।

ये भी देखे: Bihar News: बिहार में जेडीयू नेता कौशल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

You may also like