2
नालंदा, 31 मार्च 2026: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। कई अन्य श्रद्धालु घायल भी हुए हैं।
घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में हुई। हर मंगलवार को यहां हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। आज भी भारी भीड़ जमा थी।
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में अचानक भगदड़ मच गई। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही कई एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मौके पर एसडीएम भी पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी देखे: श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक