नई दिल्ली, 30 सितंबर : भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडक़े आरोप में 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। एक अधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस वर्ष अब तक द्वीप राष्ट्र में ऐसे मामलों में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या 413 हो गई है। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद विषय बना हुआ है, जिसमें अक्सर दोनों देशों के मछुआरों की गिरफ्तारी होती है। रविवार को मन्नार के उत्तर में इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि पकड़े गए मछुआरों को तलाईमन्नार पियर पर ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मन्नार मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया। बयान में कहा गया है कि 2024 में अब तक 55 भारतीय नौकाओं और 413 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है, जिस कारण मामला विवादस्पद बना हुआ है।
श्रीलंका नौसेना ने पकड़े भारतीय मछुआरे
48