SRH vs MI: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी, रखा जाएगा मौन

by Manu
SRH vs MI Black band

SRH vs MI IPL Match: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs MI) के बीच आज होने वाले IPL 2025 मैच में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।

बीसीसीआई ने इस हमले से गहरा दुख जताया है। मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा और मैदान पर कोई चीयरलीडर्स नहीं होंगी। साथ ही, कोई पटाखे भी नहीं फोड़े जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि यह कदम पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की याद में उठाया गया है।

खेल जगत ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है, और सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

ये भी देखे: केएल राहुल IPL में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, इसको छोड़ा पीछे

You may also like