दिल्ली, 12 अगस्त 2025: दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र अध्यक्ष और मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक अबू आजमी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सपा आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में अकेले 150 सीटों पर उतरेगी। यह फैसला महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और शरद पवार की NCP (SP) भी शामिल हैं।
अबू आजमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ BMC चुनाव लड़ेगी और 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।” उन्होंने सपा की विचारधारा पर जोर देते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ रहें। मस्जिद में अजान हो, मंदिर में पूजा हो और सभी मिलकर ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गाएं। लेकिन मौजूदा सत्ता इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। हम सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं और इसे खत्म करने के लिए लड़ेंगे।”
आजमी ने MVA के साथ गठबंधन न करने का कारण बताते हुए कहा कि गठबंधन में समन्वय की कमी है और सपा अपनी ताकत को आजमाने के लिए तैयार है।
ये भी देखे: अबू आज़मी को औरंगजेब की प्रशंसा टिप्पणी मामले में मिली अग्रिम ज़मानत