चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर IAS अफसर के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने दी जान

by Manu
हरियाणा सचिवालय

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026: हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वे IAS अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। हाल ही में उनकी प्रमोशन हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:24 बजे गणेश दास अरोड़ा अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। अचानक वे कुर्सी से उठे और बिना किसी को कुछ बताए छठी मंजिल पर पहुंच गए। वहां से उन्होंने छलांग लगा दी। सचिवालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं।

यह दूसरी बार था जब गणेश दास ने सुसाइड की कोशिश की। 9 फरवरी को भी उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी लेकिन तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। उस घटना के बाद वे छुट्टी पर चल रहे थे और बुधवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे।

ये भी देखे: पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई में मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन

You may also like