विश्व जागृति मिशन पटियाला मंडल की ओर से विशेष सत्संग का आयोजन
सरहिन्द में चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग का आयोजन
पटियाला : विश्व जागृति मिशन पटियाला मंडल की ओर से आज स्थानीय गोविंद बाग आश्रम राजपुर रोड में विशेष सत्संग का आयोजन किया गया इस सत्संग में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस सत्संग में आचार्य राकेश द्विवेदी एवं उनके शिष्य आनंद धाम आश्रम दिल्ली से विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने अपने प्रवचन द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया और पूज्य गुरुदेव आचार्य सुधांशु जी महाराज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की ओर से आनंद धाम आश्रम में 16 से 19 अक्टूबर तक श्री गणेश लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य राकेश द्विवेदी ने बताया कि गुरुदेव ने कहा कि हर एक श्रद्धालू को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसलिए उन के द्वारा वरदान सिद्धि साधना का आयोजन किया गया है जो 17 अक्टूबर को दिल्ली में आनन्द धाम आश्रम में है। इस यज्ञ में भाग लेकर श्रद्धालु अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। विश्व जागृति मिशन पटियाला मंडल के प्रधान श्री अजय अलीपुरिया ने बताया कि नवरात्रों के पवित्र मौके पर पूज्य गुरुदेव आचार्य सुधांशु जी महाराज दिनांक 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग के दौरान अपने
प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करने के लिए सरहिन्द में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी एवं व्यवस्था जोरों से चल रही है । उन्होंने बताया कि पटियाला से रोजाना 500 से भी अधिक श्रद्धालु सत्संग में भाग लेने के लिए सरहिन्द जाएंगे। इसके लिए पटियाला मंडल की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुफ्त बसों का आयोजन किया जा रहा है। यह सत्संग सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक और शाम 4:30 से 7:00 बजे तक किया जाएगा। सत्संग का स्थान राणा हेरिटेज बायपास रोड सरहिंद है। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक श्रद्धालु सत्संग में सेवा के कार्यों जिसमें लंगर सेवा, जूते की सेवा, जल सेवा, ट्रैफिक कंट्रोल सेवा आदि के लिए सरहिंद जाएंगे। श्री अजय अलीपुरिया ने बताया कि सत्संग के दौरान गुरुदेव की ओर से वरदान सिद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। आज के सत्संग में श्री प्रदीप गर्ग, सुनील गुप्ता, सतीश शर्मा, अजय खन्ना, रवि आनंद, संजय बंसल, नरेश धमीजा, करन धमीजा, यशपाल कक्कड़, जी के वर्मा, शिवेंद्र मेहता, डॉ शिवेंद्र गोयल व अजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्संग के अंत में आरती हुई और फिर सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विश्व जागृति मिशन पटियाला मंडल की ओर से विशेष सत्संग का आयोजन
133