Pratapgarh News: SP नेता गुलशन यादव की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में होगी कुर्क

by Manu
गुलशन यादव

प्रतापगढ़, 30 अप्रैल 2025: प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति, जिसमें लक्जरी गाड़ियां, आवासीय जमीन और बैंक खाता शामिल हैं, को कुर्क करने का आदेश दिया है।

गुलशन यादव पर कुंडा, मानिकपुर सहित कई थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसे 53 मामले दर्ज हैं।

जिलाधिकारी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की। आरोप है कि गुलशन यादव, जो थाना कुंडा के गैंगलीडर हैं और मऊदारा, थाना मानिकपुर, प्रतापगढ़ के निवासी हैं, ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की।

इनकी संपत्ति की अनुमानित कीमत 7 करोड़ 15 हजार 502 रुपये है, जिसे कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। गुलशन यादव 2022 में कुंडा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर राजा भैया के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।

ये भी देखे: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र से 10 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

You may also like