मुंबई, 25 मार्च 2025: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद 24 मार्च 2025 को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हुईं है।
वह अपनी बहन और भतीजे के साथ सफर कर रही थीं तब उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी चला रहे उनके भतीजे को भी चोटें आई हैं और उनकी बहन को हल्की चोटें आई हैं।
सोनाली और उनका भतीजा मैक्स अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना के बाद सोनाली और उनके भतीजे को नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज वहाँ चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत पर नजर रखने के लिए उन्हें 48 से 72 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।
जैसे ही यह खबर सोनू सूद तक पहुंची तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। प्रवक्ता ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि फिलहाल सोनू इस वक्त मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार यह हादसा रात में हुआ लेकिन इसकी वजह को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सोनाली और उनके भतीजे का इलाज चल रहा है और शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सूद परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सोनू फिलहाल अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैं।
यह भी देखे:बिजनौर में सनसनीखेज मामला: साली से शादी के लिए पत्नी की हत्या