सोनीपत: गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉय्ज़ हॉस्टल ले जा रहा था शख्स, ऐसे हुआ खुलासा

by Manu
गर्लफ्रेंड सूटकेस में

प्यार किसी व्यक्ति को किस हद तक जाने के लिए मजबूर कर देता है? यह इसका जीवंत उदाहरण है। लेकिन एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक सूटकेस में छिपा रखा था। यह चौंकाने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्टल का है।

हम सभी जानते हैं कि लड़कियों का लड़कों के छात्रावासों में प्रवेश नहीं होता है। लेकिन यहां रहने वाले एक लड़के को इतना प्यार हुआ कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ले आया। लेकिन उसे हॉस्टल ले जाने से पहले ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जब लड़का अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाकर ले जा रहा था, तो ज्यादा सामान देख के सुरक्षा गार्डों को संदेह हुआ, इसलिए उन्होंने तुरंत सूटकेस की जांच की । जब सूटकेस खोला गया तो उसमें सामान की जगह एक लड़की मिली। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उसने तुरंत लड़की को सूटकेस से बाहर निकाला।

इस संबंध में जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिला सुरक्षा गार्ड सूटकेस खोल रही हैं। वहां खड़े सभी लोगों ने जब सूटकेस के अंदर देखा तो वे यह देखकर चौंक गए कि उसमें कोई सामान नहीं बल्कि एक लड़की थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लड़की इसी कॉलेज में पढ़ती है या बाहर से आई है। कॉलेज ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल

You may also like