नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन करने की अनुमति ना मिलने के कारण प्रदर्शनकारी व जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने सहित विभिन्न मांगों की लेकर लद्दाख भवन में ही अनशन पर बैठ गए। वह दिल्ली में लद्दाख भवन में ही ठहरे हुए हैं। वांगचुक सहित करीब 18 लोग लद्दाख भवन के गेट के पास बैठे। उन्होंने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाया और ‘भारत माता की जय’, ‘जय लद्दाख’ और ‘लद्दाख बचाओ, हिमालय बचाओ’ जैसे नारे लगाये। वांगचुक ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं। मार्च का आयोजन ‘लेह एपेक्स बॉडी’ ने किया है, जो कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ मिलकर पिछले चार वर्ष से लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए आंदोलनरत है, जिसे लेकर अब उन्होंने लद्दाख भवन में ही अपने साथियों सहित आंदोलन शुरू कर दिया है।
सोनम वांगचुक ने लद्दाख को बचाने के लिए शुरू किया अनशन
58