बठिंडा: कांग्रेस नेता स्व. सुखराज नत्त के बेटे ने की आत्महत्या, 8.45 मिनट के वीडियो में बिल्डर पर लगाए आरोप

by Manu
दविंदर नत्त

बठिंडा, 30 मार्च 2026: बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली।

वे एडवोकेट थे। दविंदर नत्त ने अपनी लाइसेंसी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने 8.45 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए।

दविंदर नत्त ने वीडियो में कहा कि सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत व प्रतीक ने उनके साथ 4 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से भी फोन करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। परिवार में अब सिर्फ उनकी मां अकेली हैं। रिश्तेदार अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम को लेकर फैसला लिया जाएगा।

बठिंडा के एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी देखे: कपूरथला में सुरक्षाकर्मी ने घर में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, अवैध पिस्तौल बरामद

You may also like