सोलन, 12 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में एक नेपाली मूल के परिवार के घर में भीषण आग लग गई। जिसमें 7 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। 8 से 9 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी। परिवार ने ठंड से बचने के लिए जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले लिया था। जिसके बाद सिलेंडर फटने से स्थिति बिगड़ गई व सात से आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए SDRF और स्थानीय टीमों का अभियान चल रहा है।
ये भी देखे: सोलन के ओच्छघाट में पहाड़ से गिरी विशाल चट्टान, सावधानी ने बचाई मकान मालिक की जान