चंडीगढ़ में SOI कार्यकर्ताओं ने CM भगवंत मान के घर का घेराव किया, पुलिस अलर्ट

by Manu
SOI

चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में SOI के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव कर रहे है। SOI प्रधान राणा रणबीर सहित कई नेताओं ने सीएम मान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम भगवंत मान ने एक कार्यक्रम में SOI को “स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया” कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद से संगठन नाराज है।

प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है और वॉटर कैनन भी तैनात किया गया है।

इसी दौरान शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में हुई इस बैठक में सभी हलकों के इंचार्ज मौजूद हैं।

ये भी देखे: चंडीगढ़ में AAP का जोरदार प्रदर्शन, प्रताप बाजवा के बयान पर बवाल, पंजाब SC कमीशन ने बाजवा को किया तलब

You may also like