मांगों को ले कर मुख्य मंत्री पंजाब को खुली डिबेट करने की एसकेएम द्वारा चुनौती

10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तक विधायक ओर मंत्रियों के घरों के समक्ष चेतावनी धरने लगाए जाएंगे

by TheUnmuteHindi
मांगों को ले कर मुख्य मंत्री पंजाब को खुली डिबेट करने की एसकेएम द्वारा चुनौती

मांगों को ले कर मुख्य मंत्री पंजाब को खुली डिबेट करने की एसकेएम द्वारा चुनौती
10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तक विधायक ओर मंत्रियों के घरों के समक्ष चेतावनी धरने लगाए जाएंगे
पटियाला, 7 मार्च : किसानों और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे टकराव के दौरान आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पंजाब ने मुख्य मंत्री को खुली डिबेट की चुनौती दी है। नेताओं ने कहा है कि मुख्य मंत्री जो भी समय और तारीख तय करेंगे, सभी किसान नेता वहां पहुंचेंगे और पांच नेता डिबेट में हिस्सा लेंगे। यह ऐलान आज एस.के एम की आज शहीद करनैल सिंह इ्रसडू भवन में बलदेव ङ्क्षसह निहालगढ़, वीर ङ्क्षसह बड़वा, कुलदीप ङ्क्षसह ग्रेवाल और आधारित प्रधानगी मंडल की प्रधानगी में हुई मीटिंग में लिया गया है। एसकेएम ने ऐलान किया कि 10 तारीख को सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक विधायक और मंत्रियों के घरों के समक्ष चेतावनी धरने लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिला स्तरीय कोआर्डीनेशन कमेटियों की सांझी मीटिंगें 7 मार्च को दोपहर 12 बजे की जाएंगी। एसकेएम के नेताओं ने मीटिंग में पंजाब के मुख्य मंत्री की तरफ से अपनाए गए व्यवहार की निंदा की गई। मीटिंग में यह बात उभर कर साफ तौर पर सामने आई कि हमारी मांगें पंजाब के साथ सम्बन्धित हैं जो पंजाब सरकार के मुख्य मंत्री के साथ बातचीत करके ही हल हो सकतीं हैं। मुख्य मंत्री का यह कहना बिल्कुल झूठ है कि यह मांगें केंद्र के साथ सम्बन्धित हैं। किसान नेताओं की गिरफ्तारी की भी निंदा की गई और सरकार को बातचीत सुनने के लिए धैर्य से काम लेने की सलाह दी गई। एसकेएम की अगली मीटिंग 15 मार्च को चंडीगढ़ में 11:30 बजे होगी, जो डेढ दर्जन जगहों पर धरने चल रहे हैं, उनको आज शाम खत्म किया जा रहा है। इस मौके बलबीर ङ्क्षसह राजेवाल, बूटा ङ्क्षसह बुरज गिल, हङ्क्षरदर ङ्क्षसह लखोवाल, जगवीर ङ्क्षसह, हरमीत ङ्क्षसह कादियां, रमिंदर ङ्क्षसह पटियाला, हरजिंदर ङ्क्षसह टांडा, सतनाम ङ्क्षसह अजनाला, बलविंदर ङ्क्षसह राजू ओलक, बिंदर ङ्क्षसह गोलेवाला, गुरंजट ङ्क्षसह मानसा, गुरविंदर ङ्क्षसह, बलविंदर ङ्क्षसह मी, किरनजीत ङ्क्षसह सेखों, मेजर ङ्क्षसह, जोगिंदर ङ्क्षसह, निरभै ङ्क्षसह, अवतार ङ्क्षसह व अन्य किसान नेता शामिल हुए।

You may also like