कंधमाल, 25 दिसंबर 2025: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और ओडिशा राज्य कमेटी के प्रमुख गणेश उइके (69) सहित छह नक्सली मारे गए है।
मुठभेड़ चकापाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घने जंगलों में हुई। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया सूचना पर आधारित था।
गणेश उइके पर प्रशासन ने 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। वे तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मूल निवासी थे और पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी जैसे कई नामों से भी जाने जाते थे। उइके लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर थे और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मारे गए अन्य पांच नक्सलियों में दो महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
ये भी देखे: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद