पंजाब में बड़ी वारदात की फिराक में थे छह अपराधी, लखनऊ से बिहार STF ने किया गिरफ्तार

by Manu
बिहार STF

लखनऊ, 18 नवंबर 2025: बिहार STF की सूचना पर यूपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पंजाब में कोई भयानक घटना करने की तैयारी में जुटे छह खतरनाक अपराधियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए बदमाशों में लुधियाना पंजाब का रोहित कुमार, बेगूसराय का शुभम कुमार और रोशन कुमार, खगड़िया का सागर कुमार और बमबम कुमार तथा समस्तीपुर का राहुल कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दस जिंदा कारतूस और एक पिकअप वैन बरामद की।

बताया जाता है कि 17 नवंबर को बिहार एसटीएफ को खुफिया इनपुट मिला। कुछ अपराधी हथियारबंद होकर पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने वाले हैं और रास्ते में लखनऊ से गुजरेंगे।

फौरन बिहार एसटीएफ ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा। दोनों टीमों ने मिलकर घेराबंदी की। सभी छह अपराधी लखनऊ में दबोच लिए गए। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। इनका असली निशाना क्या था और पंजाब में कौन सी घटना रच रहे थे, यह पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखे: बिहार STF और गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से AK-47 के 175 कारतूस किए बरामद

You may also like