सीवान, 10 अप्रैल 2025: बिहार के सीवान में शराब के नशे में धुत लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने के बाद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है ।
शराब का सेवन प्रतिबंधित
सीवान में शराब का सेवन, बिक्री और भंडारण प्रतिबंधित है। बुधवार को पुलिस टीम शराब के नशे में धुत लोगों को गिरफ्तार करने अकोल्ही गांव गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसे पुलिस वाहन में बैठा दिया। हालांकि जब वे उसे थाने ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को भी छुड़ा लिया था। पुलिस वाहन के पास भीड़ के इकट्ठा होने और पुलिसकर्मी पर हमला करने का एक वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में कुछ पुरुषों का समूह पुलिसकर्मी को धक्का देते, मुक्का मारते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि उनके बगल में कुछ महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं। इस सप्ताह रोहतास जिले में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला होने से एक महिला अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए है।
अधिकारियों के अनुसार
अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी, तभी उन पर लाठी और पत्थरों से हमला किया गया। पिछले महीने, अररिया जिले में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर एक अपराधी को छुड़ाने के दौरान बिहार पुलिस के एक जवान की मौत हो गई थी। 12 मार्च को अनमोल यादव को गिरफ्तार करने के लिए टीम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक राजीव रंजन मल्ल कर रहे थे। स्थानीय लोगों के साथ हिंसक झड़प के बाद उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
यह भी पढे: गर्भवती सीमा कपूर को मिला धोखा, ओम पुरी की माफी की कहानी