Manipur News:मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बावजूद स्थिति समान्य नहीं हो पा रही है। मणिपुर में एक बार फिर कर्फ्यू लगा दिया गया है। चुराचांदपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि चुराचांदपुर और कंगवाई, सामुलामालन, संगाईकोट उपमंडल के दो गांवों में 17 अप्रैल तक पूर्ण कर्फ्यू नियम लागू रहेंगे, लेकिन शेष क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए 17 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
क्यों हुआ विवाद?
18 मार्च को चुराचांदपुर में जोमी और हमार समर्थक आमने-सामने आ गए। दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए। एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया, उसने जोमी झंडा उतारकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे विवाद पैदा हो गया।
स्थिति को देखते हुए दोनों गांवों के अधिकारियों ने बैठक बुलाई। इस बैठक में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया। लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की गई। इस बैठक में एक और निर्णय यह लिया गया कि दोनों गांवों के बीच भूमि विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।
गौरतलब है कि मणिपुर में फरवरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, क्योंकि राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच मई 2023 से विवाद चल रहा था, जिसके कारण हुई हिंसा में करीब 250 लोग मारे गए थे। वहां पथराव, आगजनी और आपराधिक घटनाएं हुईं। हिंसा और तनाव के कारण दोनों समुदायों के हजारों लोग विस्थापित हो गए।
ये भी देखे: वक्फ कानून: क्या राज्य सरकारें केंद्रीय कानून को मानने से इनकार कर सकती है?