20
ओल्डबरी, 13 सितंबर 2025: ब्रिटेन के ओल्डबरी शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे टेम रोड पर 20 साल की एक सिख महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने न सिर्फ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, बल्कि महिला पर नस्लीय टिप्पणियां करते हुए उसे अपने देश वापस जाने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है और फोरेंसिक जांच भी चल रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी अंग्रेज थे। एक आरोपी गंजा था और उसने गहरे रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी, जबकि दूसरा आरोपी ग्रे रंग की शर्ट में था।
ये भी देखे: Ludhiana News: लुधियाना में शादीशुदा महिला से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार