सिद्धि विनायक मंदिर पहुँचे सिद्धार्थ मल्होत्रा! बेटी के लिए मांगी मन्नत

by Nishi_kashyap
सिद्धार्थ मल्होत्रा

नई दिल्ली, 28 जुलाई, 2025: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। सिद्धार्थ अपनी माँ के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुँचे। उन्होंने वहाँ अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बतादें की उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया था।

बेटी के लिए मांगी मन्नत

सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार, 27 जुलाई को अपनी माँ के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुँचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा गया की सिद्धार्थ पैंट-शर्ट पहने और गले में लाल गमछा डाले हाथ जोड़कर खड़े है। उनकी माँ को भी भक्ति में लीन देखा जा सकता है। सिद्धार्थ अपनी नवजात बेटी के लिए आशीर्वाद लेने आए थे।

बेटी को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखना चाहते सिद्धार्थ

एक्ट्रर्स कियारा और सिद्धार्थ ने 16 जुलाई को अपनी बेटी का स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट कर कहा कि, ‘हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।’ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज लिखकर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही उन्होंने इस खुशी के दौर में प्राइवेसी की भी माँग की है। दोनों अपनी बेटी को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ जल्द ही दिनेश विजन की फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर के साथ नजर आयेंगे। ये फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

यह भी पढ़ें: UP News: योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास! बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

 

You may also like