अखंड भारत के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था बलिदान ~ सीएम योगी

by Nishi_kashyap
सीएम योगी

लखनऊ, 23 जून 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और कहा की उन्होंने आज के दिन ही अखंड भारत के लिए बलिदान दिया था।

सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। सीएम योगी ने सिविल अस्पताल पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज ही के दिन ही 1953 में अखण्ड भारत के लिए बलिदान दिया था। कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने स्वतंत्र भारत में देश को अपने विजनरी नेतृत्व में लाभान्वित किया। उन्होंने देश की औद्योगिक नीति तय करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

सीएम योगी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के बाद राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ को देखते हुए इस्तीफा दिया। भारतीय जन संघ के पहले अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देश में एक नई राजनीतिक शुरुआत को आगे बढ़ाया था।

यह भी पढ़े: Gorakhpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

You may also like