दुबई, 12 अगस्त 2025: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का प्रतिष्ठित प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जुलाई 2025 के लिए इस अवॉर्ड की दौड़ में गिल ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ दिया।
25 वर्षीय गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 754 रन बनाए। जुलाई में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 94.50 की औसत से 567 रन बनाए, जिसमें बर्मिंघम में खेला गया एक यादगार दोहरा शतक भी शामिल है।
अवॉर्ड जीतने के बाद गिल ने खुशी जताते हुए कहा, “जुलाई का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बहुत खास है। कप्तान के तौर पर मेरी पहली सीरीज में यह सम्मान मिलना और भी यादगार बनाता है। बर्मिंघम का दोहरा शतक मेरे करियर का एक खास पल रहेगा। मैं जूरी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे इसके लिए चुना।”
ये भी देखे: शुभमन गिल को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकन, स्टोक्स और मुल्डर से होगी टक्कर