नई दिल्ली, 23 अप्रैल : Terrorist attack : जम्मू के पहलगाम में गत दिवस हुए आतंकी हमले में कई पर्यटकों की मौत हो गई है। इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी (Shubham devadi) भी शामिल हैं। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी और उनकी हत्या (Killing) उनकी पत्नी आशान्या के सामने हुई। सीमेंट व्यवसाय से जुड़ी एक ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले शुभम 16 अप्रैल को अपनी पत्नी और परिवार के नौ अन्य सदस्यों (Family Member’s) के साथ जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह की छुट्टी मनाने गए थे। उनके माता-पिता, बहन, बहनोई और उनकी बहन के ससुराल के लोगों ने पहलगाम पहुंचने से पहले सोनमर्ग और गुलमर्ग का दौरा किया था।
कलमा नहीं पढऩे पर मारी गोली
शुभम की पत्नी ने बताया कि मैं शुभम के साथ ऊंचाई पर घूमने गई थी। फिर मैगी (Maggi) का ऑर्डर दिया। इसके बाद सर्व होने पर दोनों साथ में मैगी खा रहे थे। हम कहीं दूर या इधर उधर नहीं थे , बिल्कुल गेट के पास ही खड़े थे। यहां पास ही कई इवेंट्स में भी लोग एंजॉय कर रहे थे। सिर्फ खुशनुमा माहौल था। तभी, अचानक वर्दी में आए आतंकी (Terrorist) ने पूछा मुसलमान हो , फिर दूसरे ने कहा कलमा पढ़ो । इसपर शुभम ने कहा नहीं आता। फिर अगले ही पल उन्होंने शुभम को गोली मार दी। इसके बाद वह शोर मचाती हुई शुभम से लिपटकर मदद की गुहार लगाने लगी।
यह भी देखें : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के वाहन पर गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी