श्री श्याम जन्म महोत्सव 16 को मनाया जाएगा धूमधाम के साथ
– समागम दौरान 3 जरुरतमंद लड़कियों का किया जाएगा विवाह : शिव कुमार
पटियाला : श्री श्याम परिवार सनौर और सभी श्याम भक्तों की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी श्री श्याम जन्म महोत्सव प्रधान शिव कुमार की अगुवाई में 16 नवम्बर को बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इस सम्बन्धित जानकारी देते प्रधान शिव कुमार ने बताया कि इस बार समागम दौरान 3 जरूरतमन्द लड़कियों का विवाह करवाया जा रहा है और शाम को 7 बजे से बाबा का संकीर्तन किया जाएगा, जिसमें बाबा का गुणगाण करने के लिए कलकत्ता से नितेश शर्मा गोलू जी, सुनील ढाया जी आदमपुर मंडी, विवेक गोयल जी पटियाला से विशेष रूप में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरतमन्द परिवार को किसी तरह की कोई जरूरत है तो श्री श्याम परिवार सनौर के साथ संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बाबा जी का श्रृंगार विशेष रूप में कलकत्ता से मंगवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को समागम में बढ़ चढक़र शिरकत करके बाबा श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपील भी की। इस मौके उनके साथ प्रदीप कुमार, हरीश गर्ग, रोहित बांसल, विशाल वर्मा, मनीत गर्ग, पंकज गुप्ता, नवनीत रूपराए आदि मौजूद थे ।
श्री श्याम जन्म महोत्सव 16 को मनाया जाएगा धूमधाम के साथ
समागम दौरान 3 जरुरतमंद लड़कियों का किया जाएगा विवाह : शिव कुमार
49