पटियाला, 21 अप्रैल : श्री हिन्दू तखत की मीटिंग आज कार्यकारी दफ्तर प्रमुख ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज महामंडलेवर के नेतृत्व में हुई जिस में तख़्त के सैंकड़े अधिकारियों ने हाजिरी लगवाई। इस मौके ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज की तरफ से बंगाल अंदर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई और केंद्र सरकारों को तुरंत ममता बैनर्जी सरकार को बरखास्त करने की अपील की। उन की तरफ से कहा गया कि अगर केंद्र सरकार ने तरुंत कोई एक्शन नहीं लिया तो विभिन्न राज्यों की हिंदु संस्थाओं की तरफ से बंगाल अंदर कोई बड़ा कदम उठाया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में पटियाला में हिंदू संगठनों की तरफ से परशुराम वाटिका में 22 अप्रैल शाम 4 बजे एक महा सभा रखी गई है, जिसमें हर हिंदु जत्थेबंदी, संस्था के प्रतिनिधि को पहुंचने की अपील की जा रही ताकि कोई बड़ा फैसला लिया जा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू तखत के प्रतिनिधि अपने साथ साथियों को ले कर इस बैठक में बढ़- चढ़ कर पहुंचेंगे। इस मौके गजिन्दर शर्मा उप प्रधान हिंदू तख़्त भारत, बंटी बंडूगर सचिव हिंदू तखत पंजाब, ईश्वर शर्मा महा सचिव पंजाब, प्रेम कुमार महा सचिव हिंदू तखत पटियाला, विकास शर्मा प्रचार सचिव, राहुल बडूंगर मीडिया सलाहकार, स्वर्ण कुमार सहायक सचिव, गुरप्रीत गोल्डी स्पोकस पर्सन, भुपिन्दर सैनी ओएसडी, कुबेर शर्मा उप प्रधान, अरुन कुमार प्रचारक, कमलेश शर्मा कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।
ब्रह्मा नंद गिरी के कार्यकारी दफ्तर में हुई श्री हिन्दू तखत की मीटिंग
35