धर्म और समाज की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी ने न्यौछावर किया सर्वंश – नायब सिंह सैनी

by Manu
नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन्होंने लोगों से गुरु जी के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की, ताकि उनके त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाए। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को गांव बीड मथाना में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले, उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ गांव में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनवाए गए श्री गुरु तेग बहादुर द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह और गुलजार सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि विश्वभर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने समाज और धर्म के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया। उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने की जरूरत है। बीड मथाना में उनके सम्मान में बनाया गया प्रवेश द्वार उनकी स्मृति को अमर रखेगा। उन्होंने बताया कि गुरु जी कुरुक्षेत्र से इसी रास्ते से लौहगढ़ गए थे। सरकार कुरुक्षेत्र में सभी गुरुओं की वाणी और इतिहास को संजोने के लिए एक भव्य संग्रहालय बनाएगी।

ये भी देखे: ED ने की जगन रेड्डी की 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, जाने किस मामले मे हुई कार्रवाई?

You may also like