श्री अकाल तख्त साहिब के भगौड़े सुखबीर धड़े को संगतें कभी भी नहीं करेंगी प्रवान : चंदूमाजरा

28 लाख की भर्ती करने वालों को पंजाब में से 8 लाख वोटें भी नहीं मिलीं : वडाला

by TheUnmuteHindi
श्री अकाल तख्त साहिब के भगौड़े सुखबीर धड़े को संगतें कभी भी नहीं करेंगी प्रवान : चंदूमाजरा

श्री अकाल तख्त साहिब के भगौड़े सुखबीर धड़े को संगतें कभी भी नहीं करेंगी प्रवान : चंदूमाजरा
– 28 लाख की भर्ती करने वालों को पंजाब में से 8 लाख वोटें भी नहीं मिलीं : वडाला
पटियाला, 28 फरवरी : पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व मैंबर पार्लियामेंट प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आज यहां कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के भगौड़े सुखबीर धड़े को संगतें कभी भी प्रवान नहीं करेंगी। प्रोफैसर चंदूमाजरा आज यहां एसजीपीसी के सीनियर मैंबर जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर की तरफ से करवाए गए एक समागम में हिस्सा लेने के बाद बातचीत कर रहे थे। प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा और गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से भगौड़ा सुखबीर धड़ा आज दावा कर रहा हैकि उनका जाली अकाली दल पंजाब में 28 लाख की भर्ती कर रहा है परन्तु इस बात की बहुत हैरानी है कि जो अकाली दल को 8 लाख वोटें भी नहीं पड़ीं, वह 28 लाख की भर्ती किस तरह कर रहा है। उन्होंने कहा कि जाली रसीदों के सहारे अब पंजाब के लोगों को सुखबीर गुमराह नहीं कर सकता क्योंकि आज इनकी असलियत पूरी तरह बाहर आ चुकी है। चन्दूमाजरा और वडाला ने कहा कि हैरानी है कि जिस सुखबीर धड़े को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश न मानने के कारण पंजाब की संगतों ने नकार दिया हो। वह फिर आज पुरानी गलतियों को दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि जब श्री अकाल तख्त साहिब से स्पष्ट आदेश हो गए थे कि अब सिर्फ सात मैंबरी कमेटी ही भर्ती करेगी। उस समय अपनी जाली भर्ती करके सुखबीर द्वारा और उसके धड़े द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे स्पष्ट है कि अब सुखबीर के दिन बहुत बुरे आ चुके हैं। चंदूमाजरा और वडाला ने कहा कि शिरोमणि अकाली की सिर्फ और सिर्फ श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में सफल हो सकता है और हम समुचे पंथक शक्तियों को इक_ा करके श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में ही पंजाब में अकाली दल का झंडा बुलंद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंथक धड़े को भी निजी एजेंडे छोड़ कर इकठ्ठा होने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि सुखबीर धड़ा पंजाब के नक्शे से ही गायब हो चुके है, जब कि पंजाब के लोग शिरोमणी अकाली दल को चाहते हैं परन्तु सुखबीर और इसकी जुंडली को नहीं। चन्दूमाजरा ने कहा कि आने वाले समय अंदर श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में पंजाब अंदर क्या एक्शन करना है। इस सम्बन्धित विचार विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार को मिलकर आगे वाली योजनाबंदी की जाएगी। इस मौके विशेष तौर पर पूर्व विधायक हलका सनौर हरिन्दर पाल सिंह चन्दूमाजरा, एडवोकेट सिमरन सिंह चंदूमाजरा, एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर, प्रीतम सिंह सनौर पूर्व प्रधान, अमरजीत सिंह नौगावा, शानवीर सिंह ब्रह्मपुरा, बिक्रम सिंह फरीदपुर, गुरदेव सिंह सेखपुरा, जसवीर सिंह ठेकेदार, मनिन्दर सिंह कौड़ा, कुलदीप सिंह हरपालपुर, गुरजंट सिंह नूरखेडिय़ां, निरंजन सिंह फौजी, तरसेम सिंह कोटला, भरभूर सिंह मेहताबगड़, जसप्रीत सिंह बत्ता, जतिन्दर सिंह पहाड़ीपुर और अन्य भी बहुत भी नेता उपस्थित थे।

You may also like