लुधियाना, 28 फरवरी 2026: SPS हॉस्पिटल्स ने मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज देने के लिए एक नई शॉर्ट स्टे रिकवरी यूनिट शुरू की है। इस यूनिट में मरीजों की सुविधा के लिए 6 नए बेड लगाए गए हैं, जहां कम समय के लिए निगरानी और इलाज की जरूरत वाले मरीजों को रखा जाएगा।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि Dr. Ramandeep Ahluwalia, सिविल सर्जन, लुधियाना थीं। उन्होंने एसपीएस हॉस्पिटल्स की इस पहल की सराहना की और कहा कि अस्पताल लगातार नई और आधुनिक सुविधाएं शुरू कर रहा है, जिससे शहर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
SPS हॉस्पिटल्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मंदीप कौर ने कहा कि यह नई यूनिट मरीजों की बेहतर देखभाल, सुरक्षित निगरानी और सही समय पर उपचार सुनिश्चित करेगी। इससे कम समय के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी।
योगेंद्र नाथ अवधिया, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO), एसपीएस हॉस्पिटल्स ने कहा कि शॉर्ट स्टे रिकवरी यूनिट मरीजों की सुरक्षित देखभाल और जल्दी स्वस्थ होने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा मरीजों को आरामदायक वातावरण और बेहतर निगरानी प्रदान करेगी।
उन्होंने आगे कहा “साल 2005 से एसपीएस हॉस्पिटल्स ने कभी भी चुनौतियों से पीछे हटना नहीं सीखा। हमारा उद्देश्य हमेशा उन्नत, नैतिक और किफायती इलाज देना रहा है।
इस तरह की पहल हमारी विशेषज्ञता, नई तकनीक के उपयोग और जीवन बचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
श्री अवधिया ने अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और सतगुरु जी के आशीर्वाद का भी उल्लेख किया, जो टीम को लगातार बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।