चंडीगढ़, 27 दिसंबर 2025: Bihar Crime News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत लेमुआबाद गांव में किराना दुकानदार पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही थी। इस दौरान नामजद आरोपी बिट्टू कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पीयूष कुमार और दिलखुश कुमार उर्फ गोला को भी दबोच लिया।
तीनों आरोपियों की निशानदेही पर देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार को तीनों युवक एक साथ दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने लगभग 300 रुपये का सामान लिया। पैसे मांगने पर दुकानदार से विवाद हो गया। इसी आक्रोश में एक आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली दुकानदार की हथेली में लग गई।
ये भी देखे: Bihar Crime: बेगूसराय में JDU नेता को घर में घुसकर मारी गोली, मौके पर मौत