गाजियाबाद के लोनी में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

गाजियाबाद, 19 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में अंकुर बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात (18 अगस्त 2025) को एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया। यहां रहने वाले सुमित गुप्ता ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 30 वर्षीय पत्नी कविता गुप्ता की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, सुमित और कविता की शादी करीब दो साल पहले राम पार्क एक्सटेंशन, लोनी की रहने वाली कविता के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही सुमित को हरियाणा में गोली मारने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे दो साल तक जेल में रहना पड़ा। दो महीने पहले जमानत पर रिहा होने के बाद वह ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा था।

पड़ोसियों और परिजनों का कहना है कि जेल से लौटने के बाद सुमित अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुमित ने रसोई से चाकू उठाया और कविता का गला काट दिया। कविता की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुमित को मौके से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।

ये भी देखे: Ghaziabad News: गाजियाबाद में वकील के बेटे की नग्न अवस्था में मिली लाश

You may also like