लोहियाँ, 27 जून 2025: पंजाब के लोहियाँ से एक हैरान कर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की नकोदर रेलवे फाटक लोहियाँ पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। रेलगाड़ी अचानक आ गई लेकिन फाटक खुला हुआ था। रेलगाड़ी के ड्राइवर ने फाटक खुला देख तुरंत गाड़ी की ब्रेक लगाई जिससे रेलगाड़ी फाटक के पीछे ही रुक गई और बड़ा हादसा होते होते टल गया।
ड्राइवर और गार्ड दोनों ने खुद ही फाटक को किया बंद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर और रेलगाड़ी का गार्ड गाड़ी से उतरे और सीधे गेटमैन के कैबिन में गए तो देखा कि गेटमैन आराम से सो रहा था। जब उसे उठाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा। इसके बाद ड्राइवर और गार्ड दोनों ने खुद ही फाटक बंद किया। फाटक बंद करने के बाद ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में सवार हुए और गाड़ी को रेलवे स्टेशन लोहियाँ की ओर रवाना किया।
गेटमैन ने नहीं मानी अपनी गलती
इस बिच ड्राइवर के दोबारा फाटक बंद करने के दौरान कई दो पहिया वाहन फाटक के अंदर ही फंस गए लेकिन ड्राइवर रेलगाड़ी को लेकर चला गया। इस घटना के बाद आम लोगों ने गेटमैन को उठाया तो उसने अपनी गलती मानने से साफ इंकार कर दिया। जिस कारण आम लोगों की गेटमैन से कहासुनी हो गई। लेकिन गेट मैन अपनी बात पर अड़ा रहा।
बड़ा हादसा होने से टला
बतादें की इससे पहले भी पिछले मई महीने की 26 तारीख को इसी गेट मैन की गलती के कारण घंटों फाटक बंद रहा था। गेटमैन ने शराबी हालत में फाटक बंद कर लोगों को घंटों कड़ी धूप में खड़ा होने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद इस शराबी गेटमन की जगह दूसरा गेट मैन लगाया गया था और फिर फाटक को खोला था। इसके बाद इस गेटमैन को फ़िरोज़पुर बदल दिया गया था लेकिन आज फिर इसी गेटमैन को इसी रेलवे फाटक पर लगा दिया है और आज गेट मैन की गलती के कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया।
यह भी पढ़े: सीजीसी लगातार 7वें साल पेटेंट दाखिल करने वाले भारत के शीर्ष 10 शैक्षणिक संस्थानों की सूची में शामिल