लखनऊ,24 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बतादें की राजधानी में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुडंबा इलाके के स्मृति अपार्टमेंट में छापेमारी कर इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया है उनमें शामिल है।
– 79 एटीएम कार्ड
– 13 चेकबुक, 22 पासबुक
– 2 टैबलेट
– नकली टोकन नोट भी मिले हैं
– ₹1 करोड़ 7 लाख 50 हजार नकद
– 54 मोबाइल फोन
– 5 लैपटॉप
कैसे चल रहा था फर्जीवाड़ा ?
गैंग का काम करने का तरीका बहुत ही तकनीकी था। वे टेलीग्राम ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। उन्हें सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते थे। शुरू में लोगों को छोटे-मोटे गेम्स में जितवाकर उनका भरोसा जीता जाता था। जब लोग ज्यादा पैसा लगाने लगते, तो उन्हें जानबूझकर हरा दिया जाता और उनके पैसे हड़प लिए जाते थे।
फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल
गिरोह के लोग गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों से एटीएम के जरिए कैश निकाला जाता था ताकि किसी को शक ना हो।
कहाँ के हैं आरोपी ?
बतादें की गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 12 आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले है वहीं 4 आरोपी गुजरात से बताए जा रहें है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों और नेटवर्क की जाँच कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP News: एसपी की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत माँगने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ़्तार